आरएसएस के मजदूर संगठन ने  मोदी सरकार पर किया बड़ा हमला, कहा सरकार का रवैया ‘बेरूखा और उपेक्षापूर्ण’

0

 

दिल्ली

आरएसएस से जुड़े श्रमिक यूनियन ने केन्द्र पर अपने वादों को पूरा करने में ‘बेरूखा’ और ‘उपेक्षापूर्ण’ रवैया अपनाने का आज आरोप लगाते हुए कहा कि वह मोदी सरकार की ‘श्रमिक विरोध कार्यों’ के खिलाफ है और वह हड़ताल पर जाने सहित सख्त कदम उठाएगी।

इसे भी पढ़िए :  तेल की कीमतें, लाल बत्ती से लेकर बैंक तक... आज से बदलेंगे ढेर सारे नियम, जरूर पढ़ें

भारतीय मजदूर संघ ने 2 सितंबर को एक दिवसीय राष्ट्रीय हड़ताल की घोषणा की, लेकिन मंगलवार को वित्त मंत्री अरण जेटली के साथ अपनी बैठक के नतीजे आने तक इस फैसले को टाल दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  एनडीए में शामिल हो सकती हैं तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी एआईएडीएमके

बीएमएस के महासचिव विरजेश उपाध्याय ने पीटीआई भाषा को बताया कि यह निर्णय, संघ की 136वीं राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में किया गया। यह बैठक आज भोपाल में संपन्न हुई जिसमें राजग सरकार के कठोर रवैये की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया गया।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी पर ‘अपनों’ ने भी छोड़ा सरकार का साथ, ममता का साथ देगी शिवसेना