मुख्य न्यायधीश की चिंता जायज, जजों के रिक्त पदों को जल्द भरा जाना चाहिए: नीतीश कुमार

0

 

दिल्ली

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत के मुख्य न्यायधीश की बढती रिक्तियों पर चिंता को आज साझा करते हुए कहा कि न्यायधीशों के रिक्त पदों को जल्द भरा जाना चाहिए।

बिहार विधान परिषद परिसर में आज पत्रकारों द्वारा जजों के रिक्त पदों पर नियुक्ति से संबंधित प्रश्न पूछे जाने पर नीतीश ने कहा कि यह न्यायपालिका की अपनी चिंता है। विभिन्न उच्च न्यायालयों में बडी संख्या में रिक्तियां हैं। इसे जल्द भरा जाना चाहिए। भारत के मुख्य न्यायधीश ने जो चिंता जतायी है वह स्वभाविक है। जजों के रिक्त पदों को जल्द भरा जाना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  10 मिनट में देखिए पिछले 24 घंटे का पूरा घटनाक्रम और आज की एक्सक्लूसिव खबरें, GOOD MORNING COBRAPOST

उल्लेखनीय है कि प्रधान न्यायाधीश टी एस ठाकुर ने कल कहा था कि वह इस बात से निराश हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में न्यायाधीशों की नियुक्ति का कोई उल्लेख नहीं किया।

इसे भी पढ़िए :  पाक ने जारी किया जाधव का दूसरा वीडियो, भारत ने बताया हास्यास्पद, कहा ‘गढ़े हुए तथ्य सच्चाई नहीं बदल सकते’

प्रधान न्यायाधीश ने कल दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘मैंने लोकप्रिय प्रधानमंत्री को डेढ़ घंटे तक सुना। मुझे अपेक्षा थी कि वह न्याय क्षेत्र और न्यायाधीशों की नियुक्ति के बारे में भी कुछ उल्लेख करेंगे।’’ प्रधान न्यायाधीश का यह बयान उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीशों और अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति और तबादले पर कॉलेजियम के फैसले को लागू नहीं करने पर प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ के केंद्र को कठोर संदेश देने के बाद आया था।

इसे भी पढ़िए :  शराबबंदी के बाद लोगों की मानसिकता बदली है: नीतीश