भीषण सूखे से निपटने के लिए भारत ने जिम्माबे को दिए 10 लाख डॉलर

0

 

दिल्ली

जिम्बाब्वे में अल नीनो घटनाक्रम की वजह से भीषण सूखे की स्थिति से निपटने के लिए अफ्रीकी देश की अपील पर भारत ने उसे दस लाख डॉलर की सहायता दी है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत आर मसाकुई ने राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे के मुख्य सचिव डॉ मिशेक सिबांडा को सहायता राशि सौंपी है।

इसे भी पढ़िए :  भारत के इस कदम से बौखलाया पाकिस्तान, पाकिस्तानी मीडिया ने भारत को बताया सबसे बड़ा खतरा

भारत ने यह भी कहा कि दूसरे चरण की सहायता के तहत 500 मीट्रिक टन चावल देने के लिए साजो-सामान संबंधी तौर-तरीकों पर काम किया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  सावधान! भारत में कोई भी मोबाइल बैंकिंग ऐप सुरक्षित नहीं: क्वालकॉम का सनसनीखेज़ दावा

जिम्बाब्वे में पिछले दो दशक में सबसे भीषण सूखा पड़ा है जिसकी वजह से खेती बर्बाद हो गयी है। देश में करीब 24 लाख लोग खाने के संकट का सामना कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  फिल्मों में अब खूब दिखेंगे 'हॉट' एंड 'बोल्ड' सीन, अब सेक्स सीन पर नहीं चलेगी सेंसर बोर्ड की कैंची

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘सहायता को स्वीकार करते हुए राष्ट्रपति के मुख्य सचिव मिशेक सिबांडा और कैबिनेट ने भारत सरकार की त्वरित कार्रवाई पर शुक्रिया अदा किया।’’