भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने रवि शास्त्री को बताया अच्छा कोच

0
shastri-and-virat
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने रवि शास्त्री को बताया अच्छा कोच

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का मानना है कि रवि शास्त्री के बतौर मुख्य कोच टीम के साथ जुड़ने के बाद वह किसी भी तरह के दवाब में नहीं होंगे। शास्त्री को हाल ही में अनिल कुंबले की जगह टीम का मुख्य कोच नियुक्त गया है। शास्त्री पहले से ही कोहली की पसंद माने जा रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  ‘भारत के साथ बेहद मजबूत रिश्ता निर्मित करेंगे ट्रंप’

कोहली ने कहा, “मैं नहीं समझता की किसी तरह का अतिरिक्त दवाब होगा। जो होना है होकर रहेगा। आलोचन हमारे लिए नई नहीं है। मैदान के बाहर जो हो रहा है वह हमारे लिए मायने नहीं रखता। मैं किसी तरह का अतिरिक्त दवाब नहीं लूंगा। मैंने एक खिलाड़ी के तौर पर शुरू किया था और एक खिलाड़ी के तौर पर आप उस सीरीज पर ध्यान देंगे जो आपके सामने है।”

इसे भी पढ़िए :  बीसीसीआई ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, फंड नहीं मिलेगा तो कल का राजकोट का मैच नहीं होगा

Click here to read more>>
Source: ND TV