बाबा रे बाबा ! रेपकांड में फंसे एक और धर्मगुरू

0

एक के बाद एक कई धर्मगुरूओं पर रेप के आरोप लग रहे हैं। संत आसाराम के बाद दिल्ली के एक और बाबा पर रेप का आरोप लगा है। यूं तो गुरुओं का काम लोगों को धर्म का रास्ता दिखाना हैं। लेकिन शर्मनाक बात तो ये है कि धर्म का चोला पहनकर कई बाबा धर्म की आड़ में अपने कुकर्मों को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। दिल्ली के कुमार स्वामी और उनके बेटे पर दिल्ली की ही रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि कुमार स्वामी और उसके बेटे ने अपनी अय्याशी के लिए ग्रेटर कैलाश आश्रम में लड़कियां रखी हुई हैं। आरोप लगाने वाली लड़की भी उसी आश्रम मेंं रहती थी। आरोप है कि एक दिन कुमार स्वामी उसे अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की, लेकिन वो किसी तरह से बच निकली। इस घटना के कुछ दिनों बाद ही कुमार
स्वामी पीड़ित लड़की को अपने साथ दुबई ले गए। वहां से आने के बाद स्वामी ने अपने ही आश्रम के लोगों की मौजूदगी में सविता के साथ रेप किया। आरोप तो ये भी है कि इस घिनौने काम में धर्मगुरू का बेटा भी शामिल है। महिला का आरोप है कि दोनों बाप-बेटे के साथ-साथ आश्रम के कई लोगों ने उसे हवस का शिकार बनाया।
इस मामले में जब सविता ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की, तो पुलिस ने भी उसकी एक ना सुनी आखिरकार इस मामले को लेकर वो दिल्ली हाईकोर्ट में चली गई। महिला का आरोप है कि बदनामी के डर से बाबा ने उसपर जानलेवा हमला कराया। इस मामले में भी दिल्ली पुलिस ने कुमार स्वामी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। सविता का कहना है कि जब वो दिल्ली से हरियाणा अपनी सहेली के पास जा रही थी। तो बस से उतरते ही, उसे कुछ लोगों ने जबरन किडनैप कर लिया और स्वामी के खिलाफ दायर अर्जी वापस लेने की धमकी दी। इसके बाद वो बेहोश हो गई और सीधे यमुनानगर के ट्रामा सैंटर में उसे होश आया। फिलहाल हरियाणा पुलिस इस मामले को दर्ज कर जांच में लग गई है।

इसे भी पढ़िए :  बेटे की चाह में मां ने मासूम बेटी को मार डाला, जानिए इस कलयुगी मां का सच