पी.वी. सिंधु को तोहफे में सचिन तेंदुलकर के हाथों मिलेगी BMW

0
पीवी सिंधु

ओलंपिक में भारत के लिए इतिहास बनाने पर रजत पदकधारी पीवी सिंधु को क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर देंगे अपने हाथों से बीएमडब्ल्यू। यह कार तेंदुलकर के करीबी दोस्त और हैदराबाद डिस्ट्रिक बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष वी चामुंडेश्वरनाथ स्पोंसर कर रहे है।

इसे भी पढ़िए :  विजडन के कवर पेज पर जगह बनाने वाले दूसरे भारतीय बने विराट, जानें कौन है पहला

बीएआई सचिव ने बताया,”सिंधु को चामुंडेश्वरनाथ और उनके दोस्तों द्वारा बीएमडब्ल्यू कार उपहार में दी जाएगी। और यह कार सिंधु को सचिन तेंदुलकर के द्वारा दी जाएगी।”

इसे भी पढ़िए :  दीपा करमारकर ने लिया BMW वापस करने का फैसला, आखिर क्यों?

आपको बता दे, इससे पहले चामुंडेश्वरनाथ ने 2012 में मेडल जीतने वाली साइना नेहवाल को भी बीएमडब्ल्यू कार तोहफे में दी थी। तेंदुलकर ने 2012 में एशिया युवा अंडर 19 चैम्पियनशिप में लड़कियों के एकल वर्ग का खिताब जीतने पर भी सिंधू को मारूति स्विफ्ट कार दी थी।

इसे भी पढ़िए :  सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड तोड़ विराट कोहली बने नंबर 1