सारकोजी ने दोबारा फ्रांस के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी दावेदारी की घोषणा की

0

 

दिल्ली

 फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सारकोजी ने दोबारा राष्ट्रपति बनने के लिए आज अपनी दावेदारी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे अगले साल होने वाले चुनाव में अपनी धुर दक्षिणपंथी पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल करने की कोशिश करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  दक्षिण एशिया में सबसे ज्यादा भारत में गरीबी में जीते है बच्चे

61 साल के पूर्व राष्ट्रपति पांच साल के अपने कार्यकाल के आखिरी वर्षों में काफी अलोकप्रिय हो गए थे। उन्होंने शीर्ष पद पर दोबारा आसीन होने की अपनी आकांक्षा नहीं छिपायी थी।

इसे भी पढ़िए :  किसान आंदोलन: मध्य प्रदेश में फिर भड़की हिंसा, एक किसान की मौत

सारकोजी ने इस हफ्ते आने वाली अपनी नयी किताब ‘टूट पोर ल फ्रांस’ की प्रस्तावना में लिखा, ‘‘मैंने राष्ट्रपति पद के लिए 2017 में होने वाले चुनाव में उम्मीदवार बनने का फैसला किया है।’’

इसे भी पढ़िए :  तालिबान ने पाकिस्तान के दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर के चालक दल को छोड़ा