पंजाब में फिर से पकड़ी गई करोड़ों की हेरोईन

0

 

दिल्ली

पंजाब के अमृतसर सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सीमा पार से तस्करी कर लाये जाने वाले दो पैकेट हेरोईन बरामद किये हैं। प्रत्येक पैकेट का वजन एक एक किलो है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत दस करोड रुपये आंकी गयी है।

सीमा सुरक्षा बल के पंजाब फ्रंटियर के प्रवक्ता एन पी नेगी ने आज यहां बयान जारी कर बताया कि भारत पाकिस्तान सीमा पर अमृतसर सेक्टर में उध्धर धारीवाल सीमा चौकी पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जवानों ने सीमा सुरक्षा घेरा के पास से दो पैकेट बरामद किया।

इसे भी पढ़िए :  जवाबी कार्रवाई के डर से पाकिस्तान रेंजर्स ने उठाए यह कदम!

उन्होंने बताया कि बाद में तलाशी अभियान के दौरान प्राप्त दोनों पैकेट हेरोईन के थे और प्रत्येक पैकेट का वजन एक एक किलो है जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दस करोड रुपये आंकी गयी है।

इसे भी पढ़िए :  BSF ने LOC पर जब्त की 21 किलो हेरोइन

अधिकारी ने बताया कि कल ही मौके से बीस करोड रुपये का हेरोईन बरामद किया गया था जिसे दो पैकेट में पाक की ओर से फेंका गया था।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी के संबित पात्रा ने इस अंदाज में उड़ाया राहुल गांधी का मजाक, देखें वीडियो

प्रवक्ता ने यह भी बताया कि इस साल अब तक 163 किलो से अधिक हेरोईन सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा से बरामद किया है।