भारतीय समुदाय के मांग पर अमेरिका दिवाली पर डाक टिकट जारी करेगा

0

 

दिल्ली

अमेरिका के  डाक विभाग ने आज कहा कि वह दिवाली पर डाक टिकट जारी करेगा। इससे यहां भारतीय मूल के अमेरिकी समुदाय की काफी समय से लंबित मांग पूरी होगी। अमेरिकी डाक सेवा ने एक बयान में कहा है कि दिवाली पर डाक टिकट जारी किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  डोनाल्ड ट्रंप का दावा, हिलेरी क्लिंटन के लिए लाखों लोगों ने किया अवैध मतदान

डाक टिकट के डिजाइन में एक ‘दीया’ की तस्वीर है जिसकी पृष्ठभूमि सुनहरी है। अमेरिकी डाक सेवा ने बताया कि इसे पांच अक्तूबर को न्यूयार्क स्थित भारतीय दूतावास में पहले पहल जारी किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  जॉनसन एंड जाॅनसन बेबी पाउडर से महिला को हुआ कैंसर, अदालत ने ठोका 467 करोड़ का जुर्माना

हिंदू धर्म दुनिया का एकमात्र ऐसा प्रमुख धर्म था जिसके लिए अमेरिकी डाक सेवा ने कोई डाक टिकट नहीं जारी किया था।

अमेरिकी कांग्रेस के समक्ष ‘दिवाली स्टाम्प प्रोजेक्ट’ के लिए अभियान का नेतृत्व करने वाली न्यूयार्क निवासी रंजू बत्रा ने बताया, ‘‘यह एक सपना था जो सच हो गया। इसके लिए मुझे सात साल का वक्त लगा।’’

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका संसद में रिकार्ड 5 भारतवंशी देंगे दस्तक