प्रियंका चोपड़ा फिर दिखीं सिंगर के अवतार में

0
प्रियंका चोपड़ा

एग्ज़ोटिक गाने के बाद अब प्रियंका चोपड़ा ने हॉलिवुड का एक एक और गाना गाया है। जिसमें पीसी के साथ हॉलीवुड स्टार जोडी फोस्टर नज़र आ रहे है। प्रियंका और फोस्टर ने अमेरिकी सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स के हिट गाने ‘टॉक्सिक’ को एक नए अंदाज में गाया। साथ ही प्रियंका और फोस्टर ने इस गीत को दो अलग-अलग वर्जन में इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।

इसे भी पढ़िए :  'ऐ दिल है मुश्किल' का नया गाना रिलीज, ऐश्वर्या का ऐसा रोमांटिक अंदाज पहले न देखा होगा

इस गीत को गाते हुए प्रियंका मस्ती भरे अंदाज़ में दिख रहीं है तो वहीं जूडी ने पूरी तरह से सीरियस मूड में इसे गाया। प्रियंका ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘टॉक्सिक को फोस्टर, चोपड़ा तरीके से गाया, बहुत मजा आया। जोडी फोस्टर, मुझे उम्मीद है कि हमने ब्रिटनी को गौरवान्वित किया है।’

इसे भी पढ़िए :  सलमान खान का 'शेरा' करेगा पॉप सिंगर 'जस्टिन बीबर' की सुरक्षा

 

Reinventing #Toxic the #FosterChopra way! So much fun! #JodieFoster…I hope we make @britneyspears proud! #lyricalimprov @wmag

A video posted by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

वेबसाइट ‘डब्ल्यूमैग्जीन डॉट कॉम’ के मुताबिक, ब्रिटनी के नौंवे एल्बम ग्लोरी से पहले इसे लिरीकल इंप्रूव विद लिन हिर्सबर्ग के लिए तैयार किया गया है।’ बता दें कि प्रियंका आने वाली हॉलिवुड फिल्म ‘बेवाच’ में जल्द नज़र आएंगीं। और वे सुपरमॉडल हेदी क्लुम के शो ‘प्रोजेक्ट रनवे’ में बतौर जज भी हिस्सा लेंगी।

इसे भी पढ़िए :  सनी को मिला 4 करोड़ का ऑफर, देनी होगी लाइव परफॉर्मेंस, पढ़िए पुरी खबर