दुनिया के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट की क्रैश लैंडिंग, देखें वीडियो

0
क्रैश लैंडिंग

दुनिया के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट ने बुधवार को क्रैश लैंडिंग की और एयरक्राफ्ट को कुछ नुकसान हुआ। करीब एक हफ्ते पहले इस एयरक्राफ्ट ने अपनी पहली टेस्ट उड़ान भरी थी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 25 मिलियन यूरो के खर्च से तैयार इस एयरक्राफ्ट कॉकपिट में कुछ नुकसान हुआ है।

इसे भी पढ़िए :  दर्दनाक: दुर्घटनाग्रस्त हुआ सुखोई विमान, एयरफोर्स के दोनों पायलटों की मौत

आईटीवी के अनुसार यह विमान अपनी दूसरी फ्लाइट के दौरान टेलिफोन पोल से टकरा गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।  हादसे में विमान के क्रू के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।

एयरलैंडर 10 नाम के इस एयरक्राफ्ट की लंबाई 302 फीट है और ऊंचाई आठ माले की बिल्डिंग के समान है। इसकी कीमत 40 मिलियन डॉलर और इसका नाम मार्ठा ग्विन के नाम पर रखा गया है। मार्ठा ग्विन, फिलिप ग्विन की पत्नी थीं। फिलिप इसी बनाने वाली कंपनी हाइब्रिड एयर वेहिकल या एचएवी के बॉस रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  1.5 लाख करोड़ रुपये में स्पाइसजेट खरीदेगा 205 नए विमान

कुछ रिपोर्टों के अनुसार इस एयरक्राफ्ट का निर्माण आरंभ में अमेरिकी की सेना के लिए किया गया था।

एचएवी का कहना है कि अगर विमान में पूरी क्षमतानुरूप लोग हैं तब यह विमान उड़ान भरने के बाद पांच दिन तक हवा में रह सकता है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान के समर्थन में आया चीन! रोका ब्रह्मपुत्र का पानी