पाकिस्तान को भारत की चिट्ठी, पूछा POK को कब खाली कर रहे हो ?

0
पाकिस्तान
फाइल फोटो

भारत ने पाकिस्तान के विदेश सचिव की चिट्ठी का जवाब देते हुए एक बार फिर साफ कर दिया है कि बातचीत होगी तो सिर्फ आतंकवाद के मसले पर होगी। विदेश सचिव एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को चिट्ठी लिखकर साफ तौर पर कहा कि बातचीत से पहले पाकिस्तान को सीमा पार आतंकवाद पर लगाम कसनी होगी।

इसे भी पढ़िए :  अगस्ता वेस्टलैंड केस में पूर्व एयरफोर्स चीफ़ एसपी त्यागी गिरफ़्तार

पाक के विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी की ओर से लिखी गई चिट्ठी के जवाबी पत्र में जयशंकर ने बातचीत के लिए सहमति जताई। लेकिन साफ किया की बातचीत का मुद्दा कश्मीर नहीं बल्कि वहां अशांति के लिए जिम्मेदार सीमापार आतंकवाद होगा। इसके अलावा चिट्ठी में जयशंकर ने यह भी पूछा कि पाकिस्तान पीओके को कब खाली कर रहा है।

इसे भी पढ़िए :  लालू का पीएम मोदी पर हमला, फकीर साहब 40 करोड़ का हिसाब बताएं नहीं तो फकीरों से दुनिया का विश्वास उठ जाएगा

आपको बता दे इससे पहले भारत ने 16 अगस्त को चिट्ठी लिखी थी, जिसमें पाक के साथ बातचीत की शर्तें रखी थीं। जिसके जवाब में पाक की ओर से दोबारा बातचीत की पेशकश की गई। और इस ताजा न्योते पर जवाब देते हुए चिट्ठी लिखी गई है।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस का आरोप- BJP दफ्तर में पहुंचाए गए 3 करोड़ रुपये कैश