पाकिस्तान को भारत की चिट्ठी, पूछा POK को कब खाली कर रहे हो ?

0
पाकिस्तान
फाइल फोटो

भारत ने पाकिस्तान के विदेश सचिव की चिट्ठी का जवाब देते हुए एक बार फिर साफ कर दिया है कि बातचीत होगी तो सिर्फ आतंकवाद के मसले पर होगी। विदेश सचिव एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को चिट्ठी लिखकर साफ तौर पर कहा कि बातचीत से पहले पाकिस्तान को सीमा पार आतंकवाद पर लगाम कसनी होगी।

इसे भी पढ़िए :  भारत में हमले के लिए कराची में चंदा मांग रहे आतंकी

पाक के विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी की ओर से लिखी गई चिट्ठी के जवाबी पत्र में जयशंकर ने बातचीत के लिए सहमति जताई। लेकिन साफ किया की बातचीत का मुद्दा कश्मीर नहीं बल्कि वहां अशांति के लिए जिम्मेदार सीमापार आतंकवाद होगा। इसके अलावा चिट्ठी में जयशंकर ने यह भी पूछा कि पाकिस्तान पीओके को कब खाली कर रहा है।

इसे भी पढ़िए :  शशिकला के भतीजे पर घूस देने का केस दर्ज, AIADMK का सिंबल पाने के लिए 60 करोड़ का सौदा

आपको बता दे इससे पहले भारत ने 16 अगस्त को चिट्ठी लिखी थी, जिसमें पाक के साथ बातचीत की शर्तें रखी थीं। जिसके जवाब में पाक की ओर से दोबारा बातचीत की पेशकश की गई। और इस ताजा न्योते पर जवाब देते हुए चिट्ठी लिखी गई है।

इसे भी पढ़िए :  इंटरनेशनल कोर्ट में बड़ा केस हारा भारत , 6700 करोड़ रुपये का हो सकता है नुकसान