नेपाल में बस नदी में गिरी, 21 की मौत

0

नेपाल के दक्षिण पश्चिमी चितवन जिले में राजमार्ग से एक बस फिसलकर नदी में करीब 100 मीटर की गहराई में गिर गई। जिसके कारण दो महिलाओं सहित कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए।

इसे भी पढ़िए :  कुवैत के एक इमारत में लगी आग, मरने वालों में 5 भारतीय और 4 पाकिस्तानी

चितवान के पुलिस प्रमुख एसपी बसंत कुंवर के हवाले से काठमांडो पोस्ट की खबर में कहा गया है कि यहां पर रौताहाट जिले में गौड़ से पोखरा की ओर जा रही एक यात्री बस त्रिशूली नदी में जा गिरी।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को बचाया और पानी में डूबे बस के मलबे से शवों को बाहर निकाला।घायलों को जिले में भरतपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। लापता लोगों को तलाश करने का अभियान जारी है। दुर्घटना के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान : 4 खूंखार आतंकियों को फांसी दी गई

नेपाल में सड़क हादसों के लिए आमतौर पर वाहनों और उनके रखरखाव की खराब स्थिति तथा दोयम दर्जे की सड़कों को जिम्मेदार ठहराया जाता है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली का बदनुमा चेहरा फिर आया सामने, मांगता रहा पानी तो बनाते रहे वीडियो