लालू के लाल लंदन में मस्त, बिहार की जनता बाढ़ से त्रस्त, मदद के लिए पहुंचे पासवान

0
लालू

वैशाली: लालू के लाल और सूबे के उपमुख्यमंत्री इन दिनों लंदन के दौरे पर मस्त हैं। बिहार की जनता बाढ़ से त्रस्त है। इस बीच पासवान बाढ़पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे।वहीं तेजस्वी के पिता और राजद सुप्रीमो लालू यादव ने अपने बेटे के क्षेत्र में आकर लोगों को तसल्ली पहुंचाने की कोशिश की लेकिन उनकी बोली बाढ़ पीड़ितों के मन में उनके लिए क्रोध और नफ़रत पैदा कर गई। लालू ने बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदना जताने के बजाय मसखरापन दिखाते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ित तो भाग्यशाली लोग हैं जो गंगा मैया खुद उनके घरों तक आ गईं।

इसे भी पढ़िए :  लालू के इस फॉर्म्युले से 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी की होगी हार?

ऐसे में केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने इस इलाके का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना और उनको सहायता दी।  लेकिन स्थानीय प्रशासन का पूरा प्रयास रहा कि पासवान किसी भी तरह बाढ़ पीड़ितों से न मिल सकें। गुरुवार को पासवान तेजस्वी यादव के क्षेत्र राघोपुर के बाढ़ पीड़ितों से मिलने के लिए अपने समर्थकों के साथ पटना के कच्ची दरगाह से मोटर बोट पर सवार होकर निकले।पासवान जल्द से जल्द बाढ़ पीड़ितों से मिलना चाह रहे थे लेकिन मोटर बोट धीरे चलने के कारण उनको देर होती जा रही थी। पासवान को समझ आया कि उनके साथ मोटर बोट पर सवार हाजीपुर के एसडीओ रविन्दर कुमार नहीं चाह रहे हैं कि वे बाढ़ पीड़ितों से मिलने जाएं।

इसे भी पढ़िए :  लालू यादव ने शंकराचार्यों की नियुक्ति में मांगा आरक्षण...

बाद में मीडिया से बात करते हुए पासवान ने कहा कि वैशाली का प्रशासन नहीं चाहता कि वो बाढ़ पीड़ितों से मिले, ताकि बाढ़ राहत का कड़वा सच न सामने आ जाए जबकि हम बाढ़ पीडितो से मिलकर उसे हम सहायता पहुंचना चाहते हैं।

इसे भी पढ़िए :  लालू प्रसाद यादव ने कहा तेजस्वी यादव नहीं देंगे इस्तीफा

गौरतलब है कि राघोपुर बाढ़ से बेहाल है। हजारों घर गंगा की गोद में समा गए हैं।  इस इलाके का अस्पताल, थाना, प्रखंड कार्यालय सहित रेफरल अस्पताल भी बाढ़ के पानी में डूबा है और तेजस्वी यादव 8 अगस्त से ही विदेश दौरे पर हैं।