दिल्ली का बदनुमा चेहरा फिर आया सामने, मांगता रहा पानी तो बनाते रहे वीडियो

0
दिल्ली का बदनुमा चेहरा फिर आया सामने, मांगता रहा पानी तो बनाते रहे वीडियो

पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में दिल्ली का बदनुमा चेहरा एक बार फिर सामने आया है। जहां एक शख्स को चाकू मारकर हमलावर फरार हो गए। और घायल युवक सड़क पर पड़ा हुआ पानी मांगता रहा लेकिन लोग उसे पानी पिलाने की बजाय उसका वीडियो बनाते रहे। घायल व्यक्ति काफी लंबे समय तक सड़क पर यूं ही प्यासा तड़पता रहा।लेकिन काफी देर के बाद एक शख्स ने इंसानियत दिखाते हुए पुलिस को फोन किया। जिसके बाद उसे गुरुगोविंद सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उसे दीनदयाल अस्पताल में रेफर किया गया लेकिन वहां भी उसकी जान नहीं बच पाई, लंबे ऑपरेशन के बाद उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़िए :  थिएटर में सलमान के फैंस ने जलाये पटाखे, 9 लोग गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक मरने वाले शख्स की पहचान जेजे कॉलोनी के रहने वाले 25 साल के अकबर अली के रूप में हुई है। परिजनों की माने तो अकबर को मंगलवार सुबह नौ बजे गली नंबर 1, वेस्ट ब्लॉक, विष्णु गार्डन इलाके में उस वक्त मारा गया जब वह ख्याला में स्थित अपने घर से वैल्डिंग करने जा रहा था।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी से चंद घंटें पहले BJP के एकाउंट में आई भारी भरकम रकम, किसने और क्यों जमा कराई?

पीड़ित परिवार ने पुलिस के रवैये पर भी सवाल खड़े किए है, जहां पीड़ित का आरोप है कि जब पुलिस को मालूम है कि गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में सुविधाएं नहीं है तो पहले ही अकबर को डीडीयू अस्पताल क्यों नहीं ले गई। अगर अकबर को पहले ही पुलिस डीडीयू अस्पताल ले जाती तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

पुलिस ने इस मामले में जेजे कॉलोनी के रहने वाले मोहम्मद शुभान (20) और 24 साल के मोहम्मद अबजल को गिरफ्तार किया है, दोनों आरोपी भी वैल्डर है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि अकबर लोगों से रंगदारी मांगता था और वह उस दिन भी पैसों की मांग कर रहा था। जिसके चलते पहले हाथापाई हुई, उसके बाद आरोपियों ने चाकू घोंप दिया। जांच में सामने आया है कि मरने वाले व्यक्ति पर कई तरह के आपराधिक मामले दर्ज थे। जिसमें रंगदारी के आरोप भी शामिल है।

इसे भी पढ़िए :  236 लड़कियों का पिता बना गुजरात का कारोबारी, शानदार ढंग से करवाई शादी

Click here to read more>>
Source: aaj tak