विदेशी महिलाओं को पर्यटक मंत्री की सलाह, भारत में स्कर्ट पहनकर ना घूमें

0

विदेशी महिलाओं की सुरक्षा भारत के लिए कड़ी चुनौती रही है। कई बार विदेशी महिलाएं भारत में हैवानियत और साजिश का शिकार हो चुकी हैं। ऐसे में सरकार को विदेशियों की सुरक्षा मजबूत करनी चाहिए लेकिन ऐसा करने के बजाए… सरकार विदेशियों को स्कर्ट ना पहनने और रात को ना घूमने की सलाह दे रही है। जी हां केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने भारत आने वाली विदेशी महिलाओं को स्कर्ट नहीं पहनने की सलाह दी है। यही नहीं उन्होंने इन महिलाओं को रात में अकेले बाहर नहीं निकलने की सलाह भी दी है। हालांकि इसके पीछे वह सुरक्षा कारण बता रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आशुतोष को ऐसा क्या कह दिया कि मच गया बवाल, देखिए वीडियो

पर्यटन मंत्रालय की तरफ से इस बाबत भारत आने वाले विदेशियों को एक एडवाइडरी भी जारी की जाएगी। आगरा में कुछ संवाददाताओं से बात करते हुए महेश शर्मा ने यह बयान दिया। कुछ दिन पहले ही महेश शर्मा के सुरक्षाकर्मियों ने एक हाउसिंग सोसाइटी के तीन गार्डों को पीटा था। गार्डों ने मंत्री की गाड़ी को फ्लैट नंबर पूछने के लिए रोका था, जिसके बाद सुरक्षाकर्मयों ने गार्डों की पिटाई कर दी।

इसे भी पढ़िए :  RSS मानहानि केस में राहुल गांधी को मिली जमानत, कहा- गांधीजी की सोच के लिए लड़ रहा हूं

पूरी घटना की मीडिया में रिपोर्ट आने के बाद केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने सफाई दी थी। उन्होंने कहा कि वे अपनी बहन के घर गए थे। उन्होंने कहा कि घटना के बाद मैंने गार्ड से माफी मांगी थी। ये विवाद अभी खत्म भी ना हुआ था कि विदेशियों को नसीहत देकर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने एक नए विवाद को खड़ा कर दिया है।

इसे भी पढ़िए :  भारत ने UN में उठाया बलूचिस्तान का मुद्दा, पाक को लगाई फटकार