दिल्ली में दरिंदगी: इकतरफा प्यार में सनकी आशिक ने जिंदा जलाई लड़की, हालत गंभीर

0

दिल्ली में इकतरफा प्यार में पागल एक सनकी आशिक ने इतनी खौफनाक वारदात को अंजाम दिया जिसकी बानगी सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जी हां खौफ से भरी इस सनसनीखेज़ वारदात को 10 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया। दरअसल दिल्ली के भलस्वा ढेरी इलाके के मुकुंदपुर में एक लड़की ने शादी से इनकार कर दिया तो एक तरफा प्यार में पागल लड़के ने लड़की को जिंदा जला दिया। जिसके बाद पीड़ित लड़की अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।

इसे भी पढ़िए :  स्वतंत्रता दिवस पर शर्मनाक हरकत, मंत्री ने बंधवाए जूते के फीते

अस्पताल में दर्द से कराहती वो लड़की 70 फीसदी तक झुलस चुकी है। दर्द से करहाती आवाज में जब उसने पुलिस के सामने बयान दया। तो उसकी आपबीती सुनकर खुद पुलिस के भी होश फाख्ता हो गए। पीड़ित लड़की ने पड़ोस के रहने वाले 22 साल के अभिषेक पर उसे जिंदा जलाने का आरोप लगाया है।

नीचे आरोपी अभिषेक की तस्वीर – 

abhishek

लड़की ने बताया कि अभिषेक उससे शादी करना चाहता था। लेकिन वो बार-बार मना करती रही। अभिषेक पर आरोप है कि वो लड़की के साथ छेड़खानी करता था। मैसेज कर अपने साथ भाग जाने का दबाव बनाता था। 27 तारीख को भी अभिषेक ने एक मैसेज किया, जिसमें लिखा कि लड़की उससे मिले नहीं तो वो उसकी हत्या कर देगा। अब तक अभिषेक को नजरअंदाज कर रही लड़की ने आखिरकार हारकर मैसेज अपने भाई को दिखाया और सारी कहानी बयां की। इसके बाद लड़की के भाई ने अभिषेक के घर जाकर उसे बहन को परेशान न करने कि चेतावनी दी।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में साल 2016 में रेप के 2,155 मामले तो छेड़छाड़ के 4,165 मामले दर्ज

आरोप है कि इस चेतावनी से भड़का अभिषेक अपने चाचा और कुछ लड़कों के साथ लड़की के घर पहुंचा और वहां उसके भाई और मां की जमकर पिटाई की। इससे भी अभिषेक का दिल नहीं भरा तो उनसे अपने चाचा के साथ मिलकर केरोसीन डालकर लड़की को आग के हवाले कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  मणिपुर चुनाव 2017: पहले चरण में 11 बजे तक 43 प्रतिशत मतदान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध कम होते नहीं दिख रहे हैं। आए दिन दिल्ली में महिलाएं अपराध की शिकार हो रही हैं। सवाल उठता है कि आखिर कब तक पुलिस दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।