आरुषि हत्याकांड: बीमार मां को देखने के लिए नूपुर तलवार को 3 हफ्ते का परोल मिला

0
आरुषि

नई दिल्ली। अपनी बेटी आरुषि तलवार की हत्या के मामले में सजा काट रही नूपुर तलवार को बीमार मां को देखने के लिए कोर्ट ने तीन हफ्ते के पेरोल पर जेल से बाहर आने की इजाजत दे दी है।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर : घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, सेना ने चार आतंकियों को मार गिराया

यूपी की अदालत ने राजेश तलवार और नूपुर तलवार को अपनी 14-वर्षीय बेटी आरुषि और घरेलू नौकर हेमराज की हत्या के दोषी करार देते हुए उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

इसे भी पढ़िए :  जैन मुनि तरुण सागर ने किया तीन तलाक का विरोध

पेशे से डेंटिस्ट राजेश और नूपुर ने अपनी सजा के खिलाफ ऊपरी अदालत में अर्जी दे रखी है। दोनों का कहना है कि उन्हें इस मामले में फंसाया गया है। देश के सबसे चर्चित हत्याकांडों में से एक आरुषि केस पर पिछले साल ‘तलवार’ नाम से एक फिल्म भी बनी थी।

इसे भी पढ़िए :  लालू का पीएम मोदी पर हमला, फकीर साहब 40 करोड़ का हिसाब बताएं नहीं तो फकीरों से दुनिया का विश्वास उठ जाएगा