किम जोंग की बैठक में सो गए दो अधिकारी, पढ़िए उनके साथ क्या खौफ़नाक सलूक हुआ

0
किम जोंग
प्रतीकात्मक तस्वीर, साभार

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने अपने दो वरिष्ठ अधिकारियों को एंटी एयरक्राफ्ट गन से उड़वा दिया। स्काई न्यूज के मुताबिक, दक्षिण कोरिया के अखबार जूंगअंग इलबो की खबर में एक सूत्र के हवाले से जानकारी दी गई कि इनमें से एक अधिकारी का नाम रि योंग जिन है जो शिक्षा विभाग के प्रमुख अधिकारी थे और दूसरे का नाम हांग मिन है जो कृषि मंत्री थे। इन दोनों को मौत की सजा दी गई।

इसे भी पढ़िए :  नेपाल में सड़क दुर्घटनाओं में 37 लोगों की मौत, 43 घायल

इसे भी पढ़िए-108 साल पहले धरती पर हुआ था एक धमाका, आज तक है राज – VIDEO

सूत्र ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में दोनों अधिकारियों को ‘किम जोंग के विशेष आदेश पर’ प्योंगयांग के एक सैन्य अकादमी में सार्वजनिक रूप से मार डाला गया। सूत्र ने कहा कि रि, किम जोंग की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के दौरान सो गए थे। उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और राज्य के सुरक्षा मंत्रालय द्वारा काफी पूछताछ किया गया।

इसे भी पढ़िए :  वर्जीनिया हिंसा पर ट्रंप कि चुप्पी, चारों तरफ हो रही आलोचना

इसे भी पढ़िए-बिहार : पकड़ा गया अब तक का सबसे भ्रष्ट अधिकारी, पढ़िए घर से क्या क्या मिला

उन्हें कुछ आरोपों जैसे भ्रष्टाचार आदि के तहत भी मौत की सजा दी गई। हांग के बारे में सूत्र ने बताया कि मैं समझ सकता हूं कि उन्हें क्यों मौत की सजा दी गई, क्योंकि उन्होंने जो नीतियां प्रस्तावित की थीं, वे किम जोंग उन के नेतृत्व को सीधी चुनौती दे रही थीं।

इसे भी पढ़िए :  उ. कोरिया मिसाइल टेस्ट: ट्रंप ने जापान को दिया समर्थन का भरोसा