फ्रांस हमला कई दिनों की साजिश

0

दिल्ली:
पेरिस के अभियोजक ने आज कहा कि नीस के समुद्र तट पर 84 लोगों को मारने वाले ट्रक चालक के कई सहयोगी थे और ऐसा लगता है कि वे महीनों से हमले की साजिश कर रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  सीरिया: आतंकी संगठन आईएस के जेल पर अमेरिका का हमला, 57 लोगों की मौत

अभियोजक फ्रांस्वा मोलिंस ने कहा कि इस समय हिरासत में बंद पांच संदिग्ध 31 साल के मोहम्मद एल बुहलेल की मदद में अपनी कथित भूमिकाओं के लिए आतंकवाद के शुरूआती आरोपों को सामना कर रहे हैं। बुहलेल ने 14 जुलाई को दक्षिणी फ्रांस के नीस शहर में ट्रक से दर्जनों लोगों को रौंद दिया था। जिसमें से 10 बच्चों सहित 84 लोगों की मौत हो गयी थी।

इसे भी पढ़िए :  नेपाल में बनी सात साल की लड़की भगवान

आतंकवाद संबंधी जांच की देखरेख करने वाले मोलिंस के कार्यालय ने हत्या में सहभागिता और एक आतंकी समूह से संबंधित हथियारों रखने सहित कई आरोपों को लेकर आज संदिग्धों के खिलाफ न्यायिक जांच शुरू की।

इसे भी पढ़िए :  अब स्विट्जरलैंड के ट्रेन में यात्रियों पर चाकू से हमला, 6 घायल