वॉशिंगटन। यूएस प्रेसिडेंशियल इलेक्शन में रिपब्लिकन्स कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रम्प ने डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन पर इंडो-यूएस सिविल न्यूक्लियर डील पर सपोर्ट करने के लिए भारतीय नेताओं और कुछ इंस्टीट्यूट्स से पैसे लेने के आरोप लगाए हैं। ट्रम्प का कहना है कि हिलेरी ने इंडो-यूएस सिविल न्यूक्लियर डील पर सपोर्ट करने के लिए भारतीय नेताओं और कुछ इंस्टीट्यूट्स से पैसे लिए। मीडिया रिपोर्ट में दावा है कि हिलेरी ने अमर सिंह से डील पर सपोर्ट के लिए 25 करोड़ रु. लिए। ट्रम्प ने ये आरोप लगाते हुए बाकायदा 35 पेज की बुकलेट छपवाई है। अखबार ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, “ट्रम्प का आरोप है कि 2008 की शुरुआत में सपा नेता अमर सिंह ने 10-50 लाख डॉलर के बीच की रकम हिलेरी फाउंडेशन को दी थी।” ट्रम्प का ये भी आरोप है कि हिलेरी की फॉरेन पॉलिसी ने कई अमेरिकी जिंदगियों और करोड़ों डॉलर बर्बाद किया है। इससे पहले भी ट्रम्प ओबामा के हिलेरी के सपोर्ट में आने को क्रिटिसाइज कर चुके हैं।