अमेरिका में एक और भारतीय की गोली मारकर हत्या, हथियारबंद डकैतों ने मारी गोली

0
अमेरिका
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अमेरिका में एक और भारतीय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना वॉशिंगटन की है। मृतक सिर्फ 26 साल का था और 25 दिन पहले ही अमेरिका पहुंचा था। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि सेन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास परिवार की मदद कर रहा है।
सुषमा स्वराज ने कहा कि अमेरिका के वॉशिंगटन में गोलीबारी की एक घटना में एक भारतीय व्यक्ति की मौत पर भारत को एक रिपोर्ट मिली है और वह इस घटना की जांच कर रही एजेंसियों से बातचीत कर रही हैं। मंत्री ने कहा कि सेन फ्रांसिस्को में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास 26 वर्षीय विक्रम जारयाल के परिवार वालों की मदद कर रहा है। दो नकाबपोश सशस्त्र लुटेरों ने कथित तौर पर जारयाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका ने कहा भारत-पाक की सीधी बातचीत का करेंगे समर्थन

 

मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि मुझे अमेरिका के वॉशिंगटन में गोलीबारी की एक घटना में भारतीय नागरिक विक्रम जारयाल की दुखद मौत पर रिपोर्ट मिली है। मृतक सिर्फ 26 साल का था और 25 दिन पहले ही अमेरिका पहुंचा था। वह अपने एक पारिवारिक दोस्त के गैस स्टेशन में काम कर रहा था। जारयाल याकिमा शहर के एएम-पीएम गैस स्टेशन में क्लर्क के तौर पर काम कर रहा था और घटना के समय वह काउंटर के पीछे था। जारयाल के परिवारवालों ने उनका शव भारत लाने के लिए विदेश मंत्री की मदद मांगी थी।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका से मिलने वाली सहायता 'मूंगफली' के बराबर- चौधरी निसार

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse