पूर्व कांग्रेस नेता पर सेक्सुअल असॉल्ट का आरोप

0

महाराष्ट्र के पूर्व कांग्रेस मंत्री शिवानन्द हुल्यालकर पर उनकी प्रेमिका ने सेक्सुअल असॉल्ट का आरोप लगाया है। लड़की ने पुलिस को बताया कि नेताजी ऑफिस के काम के बहाने उसे मॉरिशस ले गए थे और उसके साथ जोर जबरदस्ती करने की कोशिश की। इतना ही नहीं शिवानंद ने उसे जान से मारने की भी कोशिश की थी। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी और शिवानंद के ड्राइवर का कहना है कि नेताजी लड़की से बहुत प्यार करते थे। नेताजी ने लड़की को फ्लैट, गहने और 10 लाख कैश भी दिए थे। दोनों शादी भी करने वाले थे। लेकिन अब पता नहीं दोनों के बीच क्या हुआ? वहीं दूसरी ओर नेताजी की तरफ से भी पुलिस में लिखित शिकायत दी गई है। नेताजी ने आरोप लगाया है कि लड़की उन्हें अब ब्लैकमेल कर रही है। बरहाल मामले की सच्चाई तो जांच के बाद ही पता चलेगा। पुलिस ने शिवानंद को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़िए :  दो-दो डीप्टी सीएम के साथ योगी की ताजपोशी आज, पीएम समेत कई दिग्गज होंगे शामिल