अमरीका के कैनेडी स्पेस सेंटर में लॉन्च पैड पर धमाका

0

अमरीका के फ्लोरिडा राज्य के कैनेडी स्पेस सेंटर में धमाका हो गया है। धमाका लॉन्च पैड पर हुआ जहां स्पेसएक्स कंपनी एक रॉकेट लॉन्च करने जा रही थी।

धमाके की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। यह भी मालूम नहीं है कि इस धमाके में कोई हताहत हुआ है कि नहीं।

इसे भी पढ़िए :  कोटला वनडे: दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 6 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

सेंटर के परिसर से भारी मात्रा में धुंआ निकलता दिखाई दे रहा है।

नासा का कहना है कि स्पेसएक्स कंपनी रॉकेट की जांच कर रही थी जो कि इस सप्ताह के अंत में एक सैटेलाइट को अंतरिक्ष में ले जाने वाली थी।

इसे भी पढ़िए :  ड्रेगन की दादागिरी, विवादित द्वीप पर चीन ने सरेआम किया कब्जा, बनाया एयरफोर्स स्टेशन

धमाका इतना असरदार था कि कई मील तक इमारतें हिल गईं।

स्पेसएक्स कंपनी अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन तक रसद ले जाने के लिए फ़ैलकन-9 रॉकेट का इस्तेमाल करती है।

इसे भी पढ़िए :  फ्लोरिडा एयरपोर्ट पर 2 घंटे कैद में रहा मोहम्मद अली का बेटा, बार-बार पूछा 'क्या आप मुसलमान हो'