दिल्ली पुलिस ने सेक्स स्कैंडल में फंसे AAP विधायक की जांच शुरू की

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आम आदमी पार्टी (आप) के बर्खास्त मंत्री संदीप कुमार के सीडी प्रकरण की जांच गुरुवार(1 अगस्त) को शुरू कर दी है। बुधवार(31 अगस्त) को सामने आई सीडी में कुमार एक महिला के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक दशा में दिख रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  केंद्रिय मंत्रिमंडल का जल्द होगा विस्तार, जेडीयू और एआईएडीएमके को दो-दो सीटें मिलने की संभावना

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार पुलिस आयुक्त आलोक कुमार के आदेश पर इस मामले की जांच अपराध शाखा को सौंपी गई। उससे महज कुछ घंटे पहले दिल्ली भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल कुमार से मिला था और उसने बर्खास्त आप मंत्री, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी एवं उन पर महिलाओं के खिलाफ अपने पद का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़िए :  G-20 सम्मेलन से पहले चीनी राष्ट्रपति से मिले प्रधानमंत्री मोदी, इन मुद्दों पर हुई बात

भाजपा सांसद परवेश वर्मा, मानजिंदर सिंह सिरसा और अन्य पार्टी नेताओं ने संदीप को बचाने के लिए केजरीवाल और सिसोदिया के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

इसे भी पढ़िए :  सरताज अजीज पर भड़की सुषमा स्वराज