महाराष्ट्र के मालेगांव में जब्त हुई 300 गायों की खालें!

0
गाय

 

दिल्ली: महाराष्ट्र पुलिस ने आज कमालपुरा इलाके से 300 पशुओं की खालें जब्त की है, ये खालें गायों की होने का संदेह है। इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक राकेश ओला ने कहा कि मुखबिर से सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की टीम ने छापा मारा और एक टिन शेड में इन खालों को पाया। ये खालें गायों की होने का संदेह है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सईद, बाबूलाल हज्जी, शकील मास्टर और मारख मेंबर के तौर पर की गई है।

इसे भी पढ़िए :  अमित शाह के लिए गोवा एयरपोर्ट पर सजा 'राजनीतिक मंच', कांग्रेस ने जताई आपत्ति

मालेगांव के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील होने का इतिहास देखते हुए पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान दंगा-नियंत्रण दल के अलावा बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया था।

इसे भी पढ़िए :  हिमाचल प्रदेश: ब्यास नदी में गिरी बस, 18 लोगों की मौत, कई घायल

इस बीच, पुलिस कार्रवाई के खिलाफ शहर के पुलिस थाने पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने दलील दी कि ये खालें गोहत्या प्रतिबंध कानून के अस्तित्व में आने से पहले से स्टोर करके रखी गई थीं।

इसे भी पढ़िए :  तस्करी का नया अंदाज, पपीते में से निकला 78 लाख रूपए का सोना

हालांकि, ओला ने कहा कि यह कार्रवाई कानून के प्रावधानों के मुताबिक की गई।