‘मुस्लिमों का सबसे बड़ा दुश्मन है पर्सनल लॉ बोर्ड’

0
पर्सनल लॉ बोर्ड

तीन तलाक के मुद्दे पर बॉलिवुड के मशहूर गीतकार और शायर जावेद अख्तर ने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर हमला बोला है। अख्तर ने कहा है कि मैं पर्सनल लॉ बोर्ड की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान लॉ बोर्ड ने हलफनामा देकर तीन तलाक को जायज ठहराते हुए कहा था कि कोर्ट पर्सनल लॉ बोर्ड के मामले में दखल नहीं दे सकता है।

इसे भी पढ़िए :  रितिक रोशन निकले सलमान से भी आगे, साइन की 550 करोड़ की डील

जावेद अख्तर ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘मैं तीन तलाक को सही साबित करने के लिए ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। वे अपने ही समुदाय के सबसे बड़े दुश्मन हैं।’ लॉ बोर्ड हमेशा से तीन तलाक और बहुविवाह को जायज ठहराता रहा है। कोर्ट में दाखिल किये गए हलफनामे में बोर्ड ने कहा था कि सामाजिक सुधार के नाम पर पर्सनल लॉ को नहीं बदला जा सकता।

सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की खंडपीठ ने खुद ही तीन तलाक पर संज्ञान लेते हुए मुख्य न्यायधीश से एक स्पेशल बेंच बनाकर सुनवाई करने की मांग की ताकि भेदभाव की शिकार मुस्लिम महिलाओं के मामलों को देखा जा सके। सुप्रीम कोर्ट में इससे पहले भी कई और याचिकाएं दायर की गई हैं। याचिका में तीन तलाक को गैर संवैधानिक और मनमाना बताया गया है।

इसे भी पढ़िए :  मरीजों को जबरदस्ती एंटीबायोटिक्स देने वाले डॉक्टरों की अब खैर नहीं, सरकार ने उठाया ये ठोस कदम