हिलेरा की ट्रंप पर बढ़त घटकर आधी हुई, प्रमुख राज्यों में आगे

0
हिलेरी vs ट्रंप

 

दिल्ली:

डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को रिपब्लिकन पार्टी के उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रम्प के उपर मिली बढ़त पिछले एक महीने में घटकर आधी हो गयी है।

एक नये सर्वेक्षण में यह जानकारी मिली है।

हालांकि दूसरे सर्वेक्षणों में 68 साल की नेता ने कुछ प्रमुख राज्यों में बढ़त बनायी हुई है।

सीएनएन ने कल अपने सर्वेक्षण के नतीजे जारी करते हुए बताया कि नौ से 30 अगस्त के बीच देश भर में किए गए टेलीफोन कॉल सर्वेक्षण में 42 प्रतिशत मतदाताओं ने हिलेरी के समर्थन की बात कही जबकि ट्रम्प के लिए 37 प्रतिशत लोगों ने समर्थन किया।

इसे भी पढ़िए :  लोगों की भावनाओं को भड़काने के लिए अमेरिका 'राष्ट्रपति चुनाव' में हमारे ऊपर हैकिंग का आरोप लगा रहा है: रूस

इसमें कहा गया कि चुनाव प्रचार का मौसम शुरू होने से पहले हिलेरी के लिए पांच अंक की बढ़त एक अच्छी शुरूआत है।

लेकिन इस महीने के शुरूआत में किए गए इसी तरह के एक दूसरे सर्वेक्षण में डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता को दस अंकों की बढ़त हासिल थी। ट्रम्प को 39 जबकि हिलेरी को 49 प्रतिशत मतदाताओं ने अपनी पसंद बताया था।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप को बढ़ावा देने के लिए ओबामा ने रिपब्लिकन पार्टी पर किया बड़ा हमला

सभी प्रमुख सर्वेक्षणों पर नजर रखने वाले संगठन रियलक्लियरपॉलिटिक्स के अनुसार ट्रम्प पर हिलेरी की बढ़त में औसतन 4.1 प्रतिशत अंकों की कमी आयी है।

लेकिन कुछ प्रमुख राज्यों में हिलेरी को रियल इस्टेट कंपनी के मालिक ट्रम्प पर अच्छी खासी बढ़त मिली हुई है।

न्यू हैंपशायर में हिलेरी को 11 प्रतिशत अंकों की बढ़त मिली हुई है जबकि वर्जीनिया में यह बढ़त केवल एक अंक की है।

इसे भी पढ़िए :  डोनाल्ड ट्रंप में हिटलर से भी ज्यादा मनोरोग के लक्षण: अध्ययन

लेकिन आयोवा में हिलेरी को 70 साल के उनके प्रतिद्वंद्वी पर पांच प्रतिशत अंक की बढ़त हासिल है।

रियलक्लियरपॉलिटिक्स के अनुसार हिलेरी अब भी अधिकतर राज्यों में ट्रम्प पर बढ़त बनाए हुई हैं।

इन राज्यों में फ्लोरिडा, पेन्सिलवेनिया, ओहायो, नेवादा, न्यू हैंपशायर, नॉर्थ कैरोलाइना, मिशीगन, विस्कोन्सिन, कोलोराडो, वर्जीनिया और जॉर्जिया शामिल हैं।