25 साल पहले दिवाली पर 470 क्विंटल GOLD था गिरवी, आज इससे 12 गुना ज्यादा का रिजर्व भंडार

0
GOLD

आज दिवाली के इस मौके पर पूरा देश मां लक्ष्मी से अपने घर में समृद्धि बनाए रखने की कामना करेगा। कुछ ऐसी ही मन्नत हमें देश के लिए भी मांगनी चाहिए। क्योकि आज से 25 वर्ष पहले भारत का 470 किवंटल GOLD गिरवी था।

वैसे भारत ने 1991 की मंदी को मात देकर तेजी से तरक्की की है। उस वक्त देश की माली हालत इतनी कमजोर हो गई थी कि रिजर्व बैंक को 470 क्विंटल GOLD विदेश में गिरवी रखना पड़ा था। आज हमारे पास GOLD का रिजर्व भंडार 5578 क्विंटल है। ये उस वक्त के सोने के भंडार से करीब 12 गुना ज्यादा है। यही नहीं 1972 में भारत में भुखमरी के हालात थे। अकाल पड़ा था। सरकार को 2 करोड़ क्विंटल अनाज विदेश से मंगाना पड़ा था। आज हमारे पास 74 करोड़ 60 लाख क्विंटल अनाज का भंडार है।

इसे भी पढ़िए :  विवादित दक्षिण चीन सागर में रूस और चीन करेंगे संयुक्त नौसेना अभ्यास

1991 में पूरी दुनिया में भारी मंदी का दौर था। ऐसा अमेरिका-इराक की जंग और सोवियत संघ (USSR) के बिखराव की वजह से हुआ था। उस वक्त भारत की माली हालत बेहद कमजोर हो गई थी। तब रिजर्व बैंक ने उस वक्त के केयरटेकर पीएम चंद्रशेखर से इजाजत लेकर 470 क्विंटल सोना विदेश में गिरवी रखा था। यह सोना दो जहाजों में लादकर बैंक ऑफ इंग्लैंड के पास गिरवी रखने भेजा गया था।

इसे भी पढ़िए :  लंदन आतंकी हमले में 5 की मौत, 40 घायल

उस वक्त देश का फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व्स (विदेशी मुद्रा भंडार) सिर्फ 7 हजार 348 करोड़ रुपए रह गया था। अभी यह 24 हजार 465 करोड़ रुपए है। भारत के पास जुलाई 2016 तक के डाटा के मुताबिक 5578 क्विंटल गोल्ड रिजर्व है।

इसे भी पढ़िए :  केरल का यह आदमी है भारत में IS का मुख्य रिक्रूटर, पढ़िए कितनो को अब तक बना चुका है आतंकी