आईसीसी रैंकिंग में सबसे निचले पायदान पर पाकिस्तान, वर्ल्डकप दावेदारी खतरे में

0
पाकिस्तान

पाकिस्तान की विश्व कप के लिये स्वत: क्वालीफाई करने की उम्मीदों को तब करारा झटका जब वह इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में 1-4 से हारने के कारण अपनी सबसे कम रेटिंग 86 पर पहुंच गया। पांचवें और अंतिम वनडे में चार विकेट से जीत दर्ज करने के बावजूद पाकिस्तान पर विश्व कप 2019 के लिये स्वत: क्वालीफाई करने में नाकाम रहने का खतरा मंडरा रहा है क्योंकि वह अब वह आठवें नंबर पर काबिज वेस्टइंडीज से आठ अंक पीछे है।

इसे भी पढ़िए :  IND vs ENG: पहले T-20 मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया

वेस्टइंडीज आईसीसी रैकिंग में आठवें और पाकिस्तान नौवें स्थान पर है। पाकिस्तान के श्रृंखला के शुरू में 87 अंक थे और 2001 में वर्तमान रैकिंग प्रणाली शुरू होने के बाद वह अब अपने सबसे कम अंकों पर है। पाकिस्तान को अब वेस्टइंडीज और आस्ट्रेलिया से वनडे श्रृंखलाएं खेलनी हैं और उसे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के लिये स्वत: क्वालीफाई करने के लिये काफी मशक्कत करनी होगी।

इसे भी पढ़िए :  गुड़गांव, पानीपत में होनवाला पहलवान खली का शो रद्द

आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने क्रमश: श्रीलंका और पाकिस्तान पर 4-1 के समान अंतर से जीत दर्ज करके आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में अपनी स्थिति में सुधार किया है। पल्लेकल में श्रीलंका पर पांच विकेट से जीत दर्ज करने वाले आस्ट्रेलिया के अब 123 के बजाय 124 अंक हो गये हैं और वह दूसरे नंबर पर काबिज न्यूजीलैंड से 11 अंक आगे हो गया है।

इसे भी पढ़िए :  बेघर कुत्तों को गोद लेगी प्रो कबड्डी टीम यू मुंबा