आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में अश्विन को पछाड़कर एंडरसन पहुंचे शीर्ष पर

0

दिल्ली
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने एडबेस्टन टेस्ट खत्म होने के बाद आज जारी की गयी आईसीसी की टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के रविचंद्रन अश्विन को हटाकर दोबारा पहला स्थान हासिल कर लिया।

इसे भी पढ़िए :  रिओ- सिंधू, साक्षी, दीपा और पुलेला को BMW देंगे तेंदुलकर

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 141 रनों से हराकर श्रृंखला में 2-1 की लीड हासिल कर ली।

टेस्ट मैच से पहले एंडरसन अश्विन से एक अंक से पीछे थे लेकिन अब उन्होंने अश्विन पर 12 अंकों की बढ़त हासिल कर ली।

इसे भी पढ़िए :  क्रिकेट के मैदान से ब्रेट ली पहुंचे बॉलीवुड की गली

उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में चार विकेट लिए। पाकिस्तान आईसीसी की टेस्ट टीम रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है।

इसे भी पढ़िए :  रियो ओलंपिक: बैडमिंटन में पदक की उम्मीद बाकी, पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में