सीरिया के गृह युद्ध में अब तक लगभग 3 लाख लोग मारे गए हैं: रिपोर्ट

0

दिल्ली
सीरिया में पिछले पांच साल से चल रहे गृह युद्ध में अभी तक 2,90,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। पूरे मामले पर नजर रख रही एक संस्था ने आज यह बात कही।

इसे भी पढ़िए :  इराकी हवाई हमले में मारा गया बगदादी का निकटतम सहयोगी

लंदन स्थित संस्थान सीरियन ऑबजर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स का कहना है कि मार्च 2011 में संघर्ष शुरू होने से लेकर जुलाई, 2016 के अंत तक 2,92,817 लोगों के मारे जाने की सूचना है।

इसे भी पढ़िए :  आईएस के ख़िलाफ़ बमबारी में इराक-सीरिया में 14 नागरिकों की मौत

संस्था ने संघर्ष में मारे गए लोगों की संख्या 26 मई, 2016 को जारी की थी। तब से जुलाई अंत तक संख्या में 10,000 की वृद्धि हुई है।

संस्था के अनुसार, मरने वालों में 84,742 असैन्य नागरिक हैं। इनमें से 14,711 बच्चे और 9,520 महिलाएं हैं।

इसे भी पढ़िए :  बच्ची संग रेप का मामला: नासिक में पटरी पर लौट रहा जनजीवन, इंटरनेट और बस सेवा बंद

उसके अनुसार, गैर-जिहादी विद्रोही और कुर्दिश मिलिशिया के कुल 50,548 सदस्य मारे गए हैं। जबकि संघर्ष में 49,547 चरमपंथी उग्रवादी मारे गए हैं।