फिलीपींस के राष्ट्रपति ने ओबामा को बताया ‘वैश्यापुत्र’, गाली के बाद रद्द हुई बैठक

0
फिलीपीन्स
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

राष्ट्रपति ओबामा ने लाओस में होने जा रहे आसियान शिखर सम्मेलन में फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटर्टे से मिलने से इनकार कर दिया है। मंगलवार यानी आज ये बैठक होने वाली थी। लेकिन ओबामा ने इसे रद्द कर दिया है। वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी दी। बता दें कि फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटर्टे ने ओबामा को ‘मां की गाली’ दी थी। व्हाइट हाऊस के अधिकारियों के मुताबिक़ अब राष्ट्रपति ओबामा दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्वेन ही से मुलाक़ात करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  'हर पांच में से तीन अमेरिकी होते हैं बेवकूफ'

obama 2

बीबीसी हिंदी की खबर के मुताबिक लाओस रवाना होने से पहले इस संबंध में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए डुटर्टे ने कहा, “आपको सम्मान करना होगा। केवल प्रश्न पूछने और बयान देने से काम नहीं चलेगा। अगर ‘वैश्यापुत्र’ ने ऐसा किया तो मैं मुंहतोड़ जवाब दूंगा।”

इसे भी पढ़िए :  उत्तर कोरिया ने किया परमाणु मिसाइल परीक्षण

उन्होंने कहा कि फिलीपींस एक संप्रभु राष्ट्र है और उनकी मालिक केवल फिलीपींस की जनता है और कोई नहीं।गौरतलब  है कि फिलीपींस में सरकार और ड्रग तस्करों के बीच संघर्ष जारी है।

इसे भी पढ़िए :  जर्मनी के डॉक्टर्स का दावा-मौत के बाद भी है जीवन

पूरी खबर पढ़ने के लिए अगले स्लाइड पर क्लिक करें

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse