चुनावी मौसम में किसानों के लिए मौसमी हमदर्दी दिखाने का छलावा कर रहे हैं राहुल गांधी: भाजपा

0
राहुल गांधी

 

दिल्ली:

किसानों के लिए वादे करने पर राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए भाजपा ने आज कहा कि कांग्रेस के चिर युवा उपाध्यक्ष आज चुनावी मौसम में किसानों के लिए मौसमी हमदर्दी दिखाने का छलावा कर रहे हैं जबकि कांग्रेस के शासनकाल में राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, महाराष्ट्र में भूमि हड़पने के जमीन घोटालों की लम्बी श्रृंखला रही है।

किसानों के लिए रिण माफी की कांग्रेस उपाध्यक्ष द्वारा वकालत करने पर भाजपा ने दावा किया कि कैग की रिपोर्ट में संप्रग एक सरकार के दौरान ऐसी ही ऋण माफी में हजारों करोड़ रूपये के घोटले की बात कही गई है।

इसे भी पढ़िए :  आजादी के 70 सालों बाद भी भगत सिंह को शहीद नहीं मानती है भारत सरकार, लेकिन अब होगा बदलाव

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस एक जमाने में आचार्य विनोबा भावे के भूदान अभियान से लेकर आज कांग्रेस के प्रथम परिवार के राजकीय जामाता के भू..हड़प अभियान :जमीन घोटालों के संगीन आरोपों : तक किसानों के बारे में कहां से कहां पहुंच गई, यह सर्वविदित है।

इसे भी पढ़िए :  SP के कई नेता BJP में जाने की कर रहे हैं तैयारी!

उन्होंने कहा कि जब तब विदेश में जाकर ज्ञान प्राप्त करने वाले, विदेश में जाकर ध्यान करने वाले कांग्रेस के चिर युवा उपाध्यक्ष आज चुनावी मौसम में किसानों के लिए मौसमी हमदर्दी दिखाने का छलावा कर रहे हैं।

त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल और महाराष्ट्र की राज्य सरकारों ने सिर्फ किसानों का शोषण करने और निर्धनता के गर्त में धकेलने का काम हुआ है जबकि जिन राज्यों में भाजपा को लम्बे समय तक शासन करने का मौका मिला ऐसे गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में कृषि की वृद्धि दर में भारी बढोत्तरी हुई है और कृषि आधारभूत संरचना का व्यापक विकास हुआ है।

इसे भी पढ़िए :  सुषमा के भाषण से बौखलाया पाकिस्तान, पढ़िए- सीमापार कैसे मचा हड़कंप ?