कश्मीर में पाक ने फिर तोड़ा संघर्ष विराम, सेना का एक जवान शहीद

0
संघर्ष विराम
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कश्मीर के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पुलिस के अनुसार पाकिस्तान के तरफ से की गई गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह केरन सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि इस घटना में सेना का जवान हर्शिद बदार्या की जान चली गई। अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी बंद हो गई है। उन्होंने कहा कि और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  भारतीय सेना को मिले 401 नए युवा अफसर

इससे पहले भारत और पाकिस्तान ने संघर्ष-विराम उल्लंघनों को लेकर चिंता जाहिर करने के लिए बुधवार (9 नवंबर) को एक-दूसरे के उप उच्चायुक्तों को तलब किया था। वहीं भारत ने इस्लामाबाद में अपने आठ अधिकारियों की सूचना सार्वजनिक किये जाने के तरीके पर विरोध दर्ज कराया जिससे उनकी सुरक्षा को खतरे में डाला गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने नयी दिल्ली में कहा था कि मंत्रालय ने पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त को तलब किया और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तथा नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा संघर्ष-विराम के सतत उल्लंघन पर भारत सरकार की ओर से जोरदार तरीके से चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा, ‘संयम के आग्रह के बावजूद पाकिस्तानी बलों ने तीन नवंबर 2016 से ही 16 बार संघर्ष-विराम उल्लंघन कर दिया है। नतीजतन भारतीय सुरक्षा बलों के तीन जवान शहीद हो गए।’

इसे भी पढ़िए :  दो क्रिकेट बोर्ड के बीच आपसी समझौते से खेली जाती है द्विपक्षीय सीरीज : आईसीसी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse