बेटी सुहाना की बिकिनी वाली वायरल तस्वीर पर शाहरुख ने क्या कहा?

0

कुछ समय पहले शाहरुख खान की बेटी सुहाना की बिकिनी में एक तस्वीर खूब वायरल हुई थी। जिसके बाद ये खबरें आ रही थीं कि शाहरुख खान ने न्यूज एजेंसियों से कहा है कि वो उनकी बेटी की बिकिनी वाली तस्वीर अपनी साइट्स से हटा दें। शाहरुख ने हाल में एक इंटरव्यू में माना कि उन्होंने न्यूज एजेंसियों से ऐसा कहा था।
suahana
शाहरुख खान ने कहा कि ‘सुहाना अपने छोटे भाई अबराम के साथ बीच पर गई थीं और न्यूज में लिखा जा रहा था कि ‘देखें शाहरुख की बेटी सुहाना को बिकिनी में’। आप ही बतायें क्या ये लिखना ठीक था? क्या यह चीप नहीं है। मैं तो ऐसा ही सोचता हूं। जिसके बाद मैंने अदब से कहा कि आपकी वेबसाइट्स मेरी बेटी की बिकिनी बॉडी की वजह से नहीं चलेगी, इसलिए इसे हटा दें। मेरी बेटी अपनी तस्वीर देखकर दुखी थी। वो सिर्फ 16 साल की है और कुछ वेबसाइट्स ऐसी हेडलाइन लगाते हैं जिसके लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। हम लोग लिब्रल हैं, इसके बारे में मजाक भी करते हैं लेकिन फिर भी ये सब अजीब लगता है।’
suahana

इसे भी पढ़िए :  ‘रईस’ की वजह से एक झटके में डूबे 'काबिल' के 150 करोड़ रुपये

suhaa1
शाहरुख का मानना है कि उनके स्टारडम के कारण ही सुहाना की वो तस्वीर वायरल हुई। यदि सुहाना उनकी बेटी नहीं होतीं तो कोई भी उन पर ध्यान नहीं देता। शाहरुख के अनुसार वे मीडिया से नहीं बल्कि अपने आप से सुहाना को प्रोटेक्ट कर रहे हैं। ये चर्चा सिर्फ शाहरुख की बेटी होने के कारण हो रही है वरना कोई नग्न होकर दौड़ भी लगाए तो उसकी खबर नहीं छापे।

इसे भी पढ़िए :  चिंकारा शिकार मामला: कोर्ट में बोले सलमान मैंने कुछ गलत नहीं किया, मुझे फंसाया गया है