कांग्रेस, वाम, जदयू कर रहे अलगाववादियों के लिए काम: VHP

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस, वाम दल और जदयू जम्मू कश्मीर के अलगाववादियों के लिए काम कर रहे हैं।

विहिप के संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने कहा कि हाल में राज्य का दौरा करने गया सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ‘विफल नहीं हुआ है, बल्कि इसकी कई उपलब्धियां’ हैं जैसे कि इसने इस बारे में स्थिति साफ कर दी कि ‘वे सभी जो अलगाववादियों के साथ हैं, भाकपा, माकपा, कांग्रेस और जदयू हैं।’

इसे भी पढ़िए :  आरबीआई ने घटाया रेपो रेट, अब घटेगी ईएमआई?

उन्होंने आरोप लगाया कि ‘ये चारों दल खुलेआम अलगाववादियों के लिए काम करते हैं, उन्हें बढ़ावा देते हैं और यहां तक कि उन्हें सलाह देने तक का काम करते हैं। संभवत: अलगाववादी उनके कहने पर काम करते हैं।’

इसे भी पढ़िए :  पढ़िए कश्मीर में घायल हुए जवानों की अनसुनी कहानी