CM केजरीवाल के साथ धक्कामुक्की सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन है: AAP

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। ‘आप’ ने दिल्ली पुलिस पर गुरुवार(8 सितंबर) को आरोप लगाया कि उसने इस बारे में जानकारी लीक की कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कहां हैं, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने उनके साथ धक्कामुक्की की। पार्टी ने इस घटना को ‘‘सुरक्षा का उल्लंघन’’ करार दिया।

दिल्ली भाजपा की महिला शाखा अध्यक्ष कमलजीत सहरावत और पार्टी प्रवक्ता प्रवीण कपूर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और केजरीवाल की ओर चूड़ियां फेंकी जो सुबह करीब सात बजे पंजाब जाने वाली ट्रेन में सवार होने के लिए नयी दिल्ली के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचे थे।

इसे भी पढ़िए :  ममता को बीजेपी नेता की धमकी- दिल्ली में हमारी पुलिस है, चाहते तो बाल पकड़कर निकाल देते

पार्टी ने आरोप लगाया कि घटनास्थल पर मौजूद दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने यह घटना होती देखी, लेकिन उन्होंने उसे रोकने की कोई कोशिश नहीं की। आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पहले भाजपा को सूचित किया कि केजरीवाल को कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जाएगी और उसने बाद में मुख्यमंत्री पर हमला कराया।

इसे भी पढ़िए :  उपराज्यपाल की मंजूरी के बिना जारी की गई आप सरकार की अधिसूचनाएं अवैध : दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सरकार के इन आरोपों को खारिज किया कि पुलिस ने मुख्यमंत्री पर संभावित हमले की आशंका के बावजूद कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने कहा कि उसके पास पहले से कोई जानकारी नहीं थी और उसने केजरीवाल को दिल्ली रेलवे स्टेशन तक छोड़ने के लिए सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए थे।

इसे भी पढ़िए :  वामपंंथी संगठनों के बाद आज ABVP का 'सेव डीयू' मार्च, जानें कैंपस के सियासी दंगल का हर UPDATE