रेलवे में होंगे बड़े बदलाव, कहीं मिलेगा फ्री वाई-फाई तो कहीं कैटरिंग सुविधा होगी बेहतर

0
रेलवे सुविधा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

सुरेश प्रभू ने फिर से अपनी नई पॉलिसीज़ के साथ आम जनता को खुश करने की कोशिश की है। देश में रेलवे सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रभू ने फैसला किया है कि जनता के लिए अब चलती ट्रेन के अंदर वाई-फाई के जरिए इंटरनेट दिया जाएगा। साथ ही कैटरिंग की सुविधा में भी सुधार किया जाएगा। सबसे पहले देश भर में चलने वाली 100 पॉपुलर ट्रेनों और मुंबई सब-अर्बन में चलने वाली लोकल ट्रेनों में वाई-फाई की सेवा शुरू किए जाने की योजना है। इन ट्रेनों में सभी राजधानी, शताब्दी और दूरंतों ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे की पीएसयू रेलटेल ने इसके लिए टेंडर ओपन कर दिया है। रेलटेल के मुताबिक पूरी टेंडर प्रक्रिया 14 अक्तूबर तक पूरी कर ली जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली मेट्रो ने ब्लू लाइन पर अब मिलेगा फ्री Wi-Fi का मजा

बता दें कि एक निजी कंपनी ने रेलमंत्री सुरेश प्रभु को सेंट्रल रेलवे में सभी ट्रेनों में फ्री वाई-फाई देने की योजना की पेशकश की थी। बशर्ते कंपनी ने इसके बदले रेलवे में अपने नेटवर्क पर विज्ञापन चलाने की अनुमति की मांग की है। इस प्रस्ताव के बाद रेल बोर्ड के अधिकारियों को रेलगाड़ियों में मुफ्त वाई-फाई देने की योजना से कमाई का रास्ता नजर लगा। इसके बाद ट्रेन में मुफ्त वाई-फाई देने की योजना पर काम शुरू हुआ और रेलवे ने रेलटेल को इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने को कहा। टेंडर 6 सितंबर को ओपन हुआ है और ऐसी खबर है कि अबतक इसके लिए आधा दर्जन कंपनियां दिलचस्पी दिखा चुकी है।

इसे भी पढ़िए :  लापता विमान का अब तक नहीं मिला कोई सुराग, पर्रिकर बोल- सबूत अनहोनी की ओर कर रहे हैं इशारा

खास बात ये है कि ट्रेन मे मिलने वाली वाई-फाई सेवा इतनी तेज होगी कि मिनटों में आप तीन घंटे की फिल्म डाउनलोड कर सकेंगे। उधर, मुंबई सब-अर्बन में चलती हुई लोकल ट्रेनों में वाई-फाई के जरिए इंटरनेट की सेवा देने का जिम्मा भी रेलटेल ने उठाया है। रेलटेल को उम्मीद है कि मुंबई सब-अर्बन में मुफ्त वाई-फाई देने के लिए कई कंपनियां दिलचस्पी दिखाएंगी क्योंकि मुंबई लोकल में 70 लाख यात्री रोजाना सफर करते हैं।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: आसान नहीं कैश की डगर, एक महीना करना पड़ेगा इंतजार, क्या तैयार हैं आप?
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse