गैर-सरकारी संगठनों को कानून का पालन करना चाहिए: रिजीजू

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। गैर-सरकारी संगठनों पर की जा रही कार्रवाइयों के बीच केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजीजू ने शनिवार(10 सितंबर) को कहा कि सभी स्वयंसेवी संगठनों को कानून का पालन करना चाहिए और किसी भी वाजिब संगठन को सरकार की कार्रवाइयों से डरने की जरूरत नहीं है। रिजीजू ने कहा कि विदेशी चंदा नियमन कानून (एफसीआरए) के तहत हजारों एनजीओ बहुत हल्के तरीके से काम कर रहे थे और कानून का अनादर कर रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  बुरहान की मौत के बाद पिता बना कट्टरपंथियों का नेता, कहा- बेटी भी जंग के लिए तैयार

भाजपा नेता ने कहा कि ‘‘जब हमने उनके कामों की निगरानी शुरू की तो उन्होंने हम पर परेशान करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। लेकिन हमने साफ कर दिया कि सभी एनजीओ को अपना हल्का रवैया खत्म करना चाहिए। उन्हें कानून का पालन करना चाहिए।’’

इसे भी पढ़िए :  सियाचीन जवानों को मोदी सरकार का तोहफा, हार्डशिप अलाउंस मिनिमम 30 हजार हुआ

रिजीजू ने कहा कि ‘‘उचित काम कर रहे किसी भी सही एनजीओ को चिंता नहीं होनी चाहिए, क्योंकि हम एफसीआरए की पंजीकरण प्रक्रिया को ऑनलाइन और पारदर्शी बना रहे हैं। यदि कोई एनजीओ कुछ गलत नहीं कर रहा है तो उसे डरना क्यों चाहिए।’’

इसे भी पढ़िए :  सृजन घोटाले पर आज बिहार विधानसभा में घमासान के आसार

गृह राज्य मंत्री ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब कथित अवैध गतिविधियों के आरोप में कई एनजीओ पर कार्रवाई की जा रही है।