पाक में भारतीय कैदी को हमलों के बाद दूसरे जेल में किया गया ट्रांसफर

0
प्रतिकात्मक फोटो।

नई दिल्ली। पाकिस्तान में एक भारतीय कैदी पर दूसरे कैदियों द्वारा तीन बार हमला किए जाने के बाद उसे जेल की दूसरी इकाई में स्थानांतरित कर दिया गया है। 31 वर्षीय इस भारतीय को फर्जी पाकिस्तानी पहचान पत्र रखने के आरोप में सैन्य अदालत ने सजा सुनाई थी।

इसे भी पढ़िए :  फिलीपीन्स के राष्ट्रपति ने बराक ओबामा से मांगी माफी

मुंबई निवासी हामिद निहाल अंसारी को 2012 में गिरफ्तार किया गया था। अंसारी को तब गिरफ्तार किया गया था, जब वह कथित तौर एक लड़की से मिलने के लिए अफगानस्तिान के रास्ते पाकिस्तान में घुसा था। इस लड़की से उसकी ऑनलाइन दोस्ती हुई थी।

इसे भी पढ़िए :  इराक की राजधानी बगदाद में हमला, 15 की मौत, दर्जनों घायल

पेशावर हाईकोर्ट के आदेश पर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उसे पिछले महीने जेल अधिकारियों ने दूसरी इकाई में स्थानांतरित कर दिया। पिछले कुछ महीनों में अंसारी पर जेल में तीन बार हमला किया गया था, जिसमें वह घायल हो गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इसे भी पढ़िए :  फिर सामने आया 'पाक' का नापाक चेहरा, जेद्दा धामके में खुली पाकिस्तान की पोल