गैर-सरकारी संगठनों को कानून का पालन करना चाहिए: रिजीजू

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। गैर-सरकारी संगठनों पर की जा रही कार्रवाइयों के बीच केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजीजू ने शनिवार(10 सितंबर) को कहा कि सभी स्वयंसेवी संगठनों को कानून का पालन करना चाहिए और किसी भी वाजिब संगठन को सरकार की कार्रवाइयों से डरने की जरूरत नहीं है। रिजीजू ने कहा कि विदेशी चंदा नियमन कानून (एफसीआरए) के तहत हजारों एनजीओ बहुत हल्के तरीके से काम कर रहे थे और कानून का अनादर कर रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  कश्‍मीरी मूल की NRI लड़की ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, पूछे कई सवाल

भाजपा नेता ने कहा कि ‘‘जब हमने उनके कामों की निगरानी शुरू की तो उन्होंने हम पर परेशान करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। लेकिन हमने साफ कर दिया कि सभी एनजीओ को अपना हल्का रवैया खत्म करना चाहिए। उन्हें कानून का पालन करना चाहिए।’’

इसे भी पढ़िए :  जाकिर नाईक NGO मामले में केंद्र ने निलंबित अधिकारियों को फिर से बहाल किया

रिजीजू ने कहा कि ‘‘उचित काम कर रहे किसी भी सही एनजीओ को चिंता नहीं होनी चाहिए, क्योंकि हम एफसीआरए की पंजीकरण प्रक्रिया को ऑनलाइन और पारदर्शी बना रहे हैं। यदि कोई एनजीओ कुछ गलत नहीं कर रहा है तो उसे डरना क्यों चाहिए।’’

इसे भी पढ़िए :  सावधान! विकीलीक्स का सनसनीखेज़ खुलासा, आपके स्मार्टफोन और टीवी से अमेरिका कर रहा जासूसी

गृह राज्य मंत्री ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब कथित अवैध गतिविधियों के आरोप में कई एनजीओ पर कार्रवाई की जा रही है।