तंजानिया में भूकंप से 14 की मौत, 200 घायल

0
तंजानिया भूकंप

Tanzania

दिल्ली:

तंजानिया विक्टोरिया झील और उगांडा से लगती सीमा के समीप 5.7 तीव्रता का भूकंप आने से कम से कम 14 लोग मारे गए और 200 अन्य घायल हो गए।

भूकंप के केंद्र के समीप स्थित शहर बुकोबा के जिला आयुक्त डियोदाटुस किनाविलो ने बताया कि कल आए इस भूकंप की वजह से 14 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।

इसे भी पढ़िए :  ट्रम्प को हिलेरी ने पछाड़ा, दोनों के बीच 6 अंको का अंतर: चुनाव सर्वेक्षण

पहले बताया गया था कि 13 लोगों की मौत हो गयी जबकि 203 अन्य घायल हुए।

माना जाता है कि भूंकप से सर्वाधिक प्रभावित शहर बुकोबा के माध्यमिक आवासीय विद्यालय के 15 बच्चे हताहतों में शामिल हैं । यह शहर यूगांडा और रवांडा की सीमा से सटे कागेरा प्रांत में है।

इसे भी पढ़िए :  चीन ने फिर छेड़ा ना’पाक’ राग, कहा- ‘पाक हमारा दोस्त है, आतंक से लड़ाई में उसके बलिदान को ना भूले दुनिया’

प्रधानमंत्री कास्सिम मजालिवा आज बाद में बुकोबा स्टेडियम में शोक संतप्त परिवारों के दुख में शामिल हुए। रेडक्रॉस के अनुसार शहर में भारी तबाही हुई है। 270 मकान ध्वस्त हो गए।

बुकोबा का मुख्य अस्पताल पूरी तरह भर गया है और वहां दवाओं की कमी हो गयी है।

इसे भी पढ़िए :  कमजोर पड़ा मैथ्यू तूफान, हैती में 3 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप का केंद्र उत्तर पश्चिमी तंजानिया के नसूंगा शहर से 25 किलोमीटर दूर लेक विक्टोरिया झील के किनारे पर था। भूकंप अंतरराष्ट्रीय समयानुसार दिन में 12 बजकर 27 मिनट पर आया था।