दिल्ली, हरियाणा में भूकंप के झटके, पृथ्वी के 10 किलोमीटर नीचे था केंद्र

0
भूकंप

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और हरियाणा में सोमवार को हल्का भूकंप महसूस किया गया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई।

अधिकारियों ने कहा कि भूकंप का केंद्र हरियाणा के महेंद्रगढ़ में पृथ्वी के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप दोपहर करीब 2.50 बजे आया।

इसे भी पढ़िए :  डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने वीडियो जारी कर समर्थकों से की शांति बनाए रखने की अपील

इसमें अभी तक किसी तरह से जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

हरियाणा के नारनौल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और राजस्थान के सिंघाना, खेतड़ी और नीमराना में झटके महसूस किए गए है। एक मिनट में तीन झटके लगे, जो इतने जोरदार थे कि लोग घरों से निकल सड़कों पर आ गए।

इसे भी पढ़िए :  इंसानियत शर्मसार: अस्पताल ने नहीं दी एंबुलेंस, लाश को चारपाई पर डालकर चलना पड़ा 7 किलोमीटर