तंजानिया में भूकंप से 14 की मौत, 200 घायल

0
तंजानिया भूकंप

Tanzania

दिल्ली:

तंजानिया विक्टोरिया झील और उगांडा से लगती सीमा के समीप 5.7 तीव्रता का भूकंप आने से कम से कम 14 लोग मारे गए और 200 अन्य घायल हो गए।

भूकंप के केंद्र के समीप स्थित शहर बुकोबा के जिला आयुक्त डियोदाटुस किनाविलो ने बताया कि कल आए इस भूकंप की वजह से 14 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान के क्वेटा में अस्‍पताल में धमाका, 15 लोगों की मौत, 35 घायल

पहले बताया गया था कि 13 लोगों की मौत हो गयी जबकि 203 अन्य घायल हुए।

माना जाता है कि भूंकप से सर्वाधिक प्रभावित शहर बुकोबा के माध्यमिक आवासीय विद्यालय के 15 बच्चे हताहतों में शामिल हैं । यह शहर यूगांडा और रवांडा की सीमा से सटे कागेरा प्रांत में है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली, हरियाणा में भूकंप के झटके, पृथ्वी के 10 किलोमीटर नीचे था केंद्र

प्रधानमंत्री कास्सिम मजालिवा आज बाद में बुकोबा स्टेडियम में शोक संतप्त परिवारों के दुख में शामिल हुए। रेडक्रॉस के अनुसार शहर में भारी तबाही हुई है। 270 मकान ध्वस्त हो गए।

बुकोबा का मुख्य अस्पताल पूरी तरह भर गया है और वहां दवाओं की कमी हो गयी है।

इसे भी पढ़िए :  भूकंप के झटके से एक बार फिर हिली इटली

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप का केंद्र उत्तर पश्चिमी तंजानिया के नसूंगा शहर से 25 किलोमीटर दूर लेक विक्टोरिया झील के किनारे पर था। भूकंप अंतरराष्ट्रीय समयानुसार दिन में 12 बजकर 27 मिनट पर आया था।