इस फिल्म में कैट के साथ एक बार फिर रोमांस करेंगे सलमान

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। सुपरस्टार सलमान खान और उनकी पूर्व महिला मित्र अभिनेत्री कैटरीना कैफ 2012 की एक्शन-रोमांस फिल्म ‘एक था टाइगर’ के सीक्वल के लिए फिर से एक होने जा रहे हैं।

‘टाइगर जिंदा है’ फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर करेंगे, जबकि ‘एक था टाइगर’ का निर्देशन कबीर खान ने किया था।

मंगलवार(13 सितंबर) को बकरीद के मौके पर जफर ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की। पहली फिल्म की कहानी टाइगर नाम के एक जासूस पर आधारित थी, जिसे एक पाकिस्तानी जासूस कैटरीना से प्यार हो जाता है।

इस फिल्म का सीक्वल अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होगी।

इसे भी पढ़िए :  गायक अभिजीत भट्टाचार्या ने नए अकाउंट के साथ की वापसी, ट्विटर ने इसे भी किया सस्पेंड