ऑटोरिक्शा चलाकर भारत से ब्रिटेन पहुंचा यह शख्स

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। भारतीय मूल के इंजीनियर नवीन रबेल्ली ने सौर उर्जा चलित एक ऑटोरिक्शा से भारत से लंदन की 10,000 किलोमीटर की यात्रा पूरी की। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य एशिया और यूरोपीय देशों में अक्षय उर्जा का इस्तेमाल कर सवारी वाहनों के लिए वैकल्पिक परिवहन समाधानों को लेकर जागरूकता फैलाना था।

इसे भी पढ़िए :  गर्लफ्रेंड की लव बाइट्स ने ली जान

दुनिया के कई हिस्सों में ‘टुक टुक’ के नाम से प्रसिद्ध ऑटो फरवरी में बेंगलुरू से यात्रा पर निकला था। 35 साल के रबेल्ली सोमवार(12 सितंबर) को ब्रिटेन पहुंचे। वह उम्मीद से पांच दिन बाद पहुंचे, क्योंकि पिछले हफ्ते सफर के दौरान फ्रांस में शौचालय जाते हुए उनके साथ चोरी की घटना हुई।

इसे भी पढ़िए :  राहुल ने कसा मोदी पर तंज, कहा: लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में, तुम तरस नहीं ख़ाते बस्तियां जलाने में

उन्होंने 1,500 डॉलर में डीजल चालित ऑटोरिक्शा खरीदा, जिसपर उन्होंने 11,500 डॉलर का अतिरिक्त खर्च कर उसे शून्य कार्बन उर्त्सजन वाले वाहन में बदल दिया। उन्होंने वाहन को ‘तेजस’ नाम दिया।

फ्रांस में हुई घटना से अप्रभावित रहते हुए रबेल्ली ने सफर जारी रखा। घटना में उनका पासपोर्ट और बटुआ चोरी हो गया था। उन्होंने कहा कि ‘‘इस सफर का उद्देश्य एशिया और यूरोपीय देशों में अक्षय उर्जा-सौर एवं विद्युत उर्जा का मिश्रण का इस्तेमाल कर सवारी वाहनों के लिए वैकल्पिक परिवहन समाधानों को लेकर जागरूकता फैलाना था।

इसे भी पढ़िए :  ब्रिटेन: सूटकेस में मिली भारतीय मूल की महिला का शव, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार