रॉकेट हमले के बाद इस्राइल ने हमास के ठिकानों को बनाया निशाना, चार लोग घायल

0

 

दिल्ली

फलस्तीनी बस्ती की ओर से दागा गया रॉकेट इस्राइली शहर स्डेरोट में गिरने के बाद इस्राइल ने गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई मार्ग से और टैंक के जरिए हमला बोला। इस हमले में चार लोग घायल हो गए।

इसे भी पढ़िए :  राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य हैं ट्रंप: ओबामा

पुलिस ने कहा कि रॉकेट स्डेरोट में ‘‘सड़क पर स्थित दो इमारतों के बीच जाकर लगा’’। यह गाजा से चार किलोमीटर की दूरी पर है। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।

सेना के प्रवक्ता पीटर लर्नर ने कहा कि इस्राइली बलों ने कल उत्तरी गाजा में फलस्तीनियन इस्लामिस्ट आंदोलन के ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई की।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान को आतंकी मुल्क घोषित करने की मुहिम को भारी समर्थन, 1 लाख लोगों ने किए हस्ताक्षर

लर्नर ने एक बयान में कहा, ‘‘गाजा पट्टी से किए गए रॉकेट हमले के जवाब में इस्राइली वायुसेना और टैंकों ने उत्तरी गाजा पट्टी में हमास के दो ठिकानों को निशाना बनाया।’’ फलस्तीनी स्वास्थ्य एवं रक्षा सूत्रों ने कहा कि इस्राइली हमले में दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए।

इसे भी पढ़िए :  एक इशारे पर तानाशाह किम जोंग का हो जाएगा काम तमाम, तैयार बैठे हैं सैनिक

फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है।