पेट्रोल 58 पैसे महंगा, डीजल 31 पैसे सस्ता

0

नई दिल्ली। पेट्रोल की कीमतों में 58 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी, जबकि डीजल की कीमतों में 31 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई है। नई दरें गुरुवार(15 सितंबर) की देर रात से लागू हो गई।

इसे भी पढ़िए :  आजादी के 70 सालों बाद भी भगत सिंह को शहीद नहीं मानती है भारत सरकार, लेकिन अब होगा बदलाव

अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 64.05 रूपए प्रति लीटर हो जाएगी, जबकि पहले यह 63.47 रूपए प्रति लीटर थी। इसी तरह, डीजल की कीमत अब प्रति लीटर 52.63 रूपए हो जाएगी, जो अब तक 52.94 रूपए प्रति लीटर थी।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका बोला भारत और अफगानिस्तान हैं बेस्ट फ्रेंड, सुनकर लगा पाक को झटका

इस महीने पेट्रोल की कीमतों में हुई यह दूसरी बढ़ोत्तरी है, जबकि डीजल की कीमतें पिछली बार बढ़ाई गई थीं, लेकिन इस बार घटाई गई हैं।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस के सांसदों ने स्पीकर सुमित्रा महाजन पर फेंके कागज